पानी कितना जरूरी है हमारे जीवन में और शरीर पर इसका प्रभाव |
पानी
————-
पानी प्रकृति का दिया हुआ सबसे अनमोल उपहार है जिसकी आवश्यकता मनुष्यों के
साथ – साथ पशु – पक्षियों को भी होती है, पेड़ – पौधे और खेती के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है, पानी के बिना इस संसार मे किसी का भी जीवित रहना असम्भव है |
एक स्वस्थ मनुष्य भी अगर प्यास लगने पर सिर्फ 20 मिनट तक ही अपनी प्यास को रोककर पानी नही पी रहा है तो इन 20 मिनट मे ही उस मनुष्य का शरीर डिहाइड्रेड होना शुरू हो जाता है , साथ ही यूरिनरी ट्रैक्ट, किडनी, पेट और शरीर के तापमान पर इसका बुरा असर होना शुरू हो जाता है,
इसलिए हर मनुष्य को प्रतिदिन समय – समय पर पानी पीते रहना चाहिए |
:कितना पानी पीना चाहिए।
————————
“नेशनल एकेडमी ऑफ़ मेडिसिन” के अनुसार
एक महिला को 7 से 9 गिलास और एक पुरुष को 9 से 11 गिलास पानी प्रतिदिन पीना चाहिए |
ठंडा पानी नही पीना चाहिए |
सादा ( नार्मल ) पानी पीना चाहिए, सादे पानी की तुलना मे हल्का गुनगुना पानी बहुत लाभदायक होता है, मगर ताम्बे के बर्तन मे रखा हुआ पानी सबसे ज्यादा लाभदायक होता है, जिसको प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद ने हजारों साल पहले ही मान्यता दे दी थी | कुछ दशक पहले आधुनिक चिकित्सा पद्धति ने भी इसको लाभदायक मान लिया है |
ताम्बे के बर्तन मे कम से कम 8 घंटे तक सादा पानी रखने के बाद इस पानी को पिए तब इसका विशेष लाभ मिलता है |

:कैसे पहचाने कि शरीर मे पानी की कमी हो गयी है
- ————————
1- पानी की कमी होने पर मूत्र ( पेशाब ) का रंग पीला सा हो जाता है,
2- त्वचा ( स्किन ) की रंगत और चमक खराब होने लगती है,
3- शरीर थका हुआ महसूस होता है,
4- मुँह, होंठ और गला सूखा सा लगता है,
5- बार – बार मीठा खाने का मन करता है,
6- माँसपेशियों मे ऐंठन और हल्का सा दर्द, खासकर तब जब आप व्यायाम, खेल – कूद, या कोई मेहनत वाला काम करते है |
:पानी की कमी से शरीर मे होने वाले गम्भीर दुष्प्रभाव
———————————————————
1- यूरिनरी ट्रैक्ट मे इन्फेक्शन
गुर्दे ( किडनी ), यूरेटर, मूत्राशय और मूत्रमार्ग, ये सभी यूरिनरी ट्रैक्ट के भाग है |
यूरिनरी ट्रैक्ट का काम मूत्र ( पेशाब ) का निर्माण करना और रक्त ( खून ) को फ़िल्टर करके विषैले और अधिक तरल पदार्थो को मूत्र ( पेशाब ) के साथ शरीर से बाहर निकालना है |
पानी की कमी से विषैले और हानिकारक पदार्थ मूत्र के साथ शरीर से बाहर नही निकल पाते जिसकी वजह से यूरिनरी ट्रैक्ट मे इन्फेक्शन हो जाता है, जिससे किडनी फेल्यर जैसी जानलेवा बीमारी, किडनी स्टोन ( पथरी ), मूत्राशय और मूत्रमार्ग मे इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती है |
2-डिहाइड्रेशन
पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है |
3- पाचन तंत्र की खराबी
पानी की कमी से पाचन तंत्र की खराबी हो सकती है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित हो सकता है, जिसके कारण कब्ज़, गैस, एसिडिटी, अपच, खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती है |
4- हाईपोटेंशन
पानी की कमी से ब्लड प्रेशर मे कमी आ जाती है और खून मे ऑक्सीजन की मात्रा धीरे – धीरे कम होती जाती है, जो जानलेवा हो सकती है |
5 – त्वचा ( स्किन ) की चमक कम होना
कई रिसर्च के अनुसार पानी शरीर मे कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है, पानी की कमी से शरीर मे कोलेजन की कमी होने लगती है, जिससे त्वचा रूखी हो जाती है और त्वचा की चमक कम होने लगती है |
6- थकान
पानी की कमी से शरीर थका हुआ कमजोर सा महसूस होता है जिससे दैनिक कार्यों पर बुरा असर पड़ता है, कई लोग जो पहले से ही कमजोर होते है उनमे पानी की कमी होने पर थोड़ा सा ही मेहनत का काम करने पर या धूप मे निकलने पर चक्कर आने की समस्या भी शुरू हो जाती है |
7- मांसपेशियो मे दर्द और ऐंठन
पानी की कमी से मांसपेशियों मे ऐंठन और दर्द हो सकता है, खासकर तब जब आप व्यायाम, खेल – कूद या अधिक मेहनत वाले काम करते है |
8- मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव और सिरदर्द
जो लोग चिंता, तनाव, अवसाद जैसी समस्या से जूझ रहे है, उनके लिए पानी की कमी हानिकारक होती है, पानी की कमी से ये समस्याएं और बढ़ जाती है जिसकी वजह से सिर दर्द जैसी समस्या भी हो जाती है,
महिलाओ मे ये समस्या ज्यादा होती है |
9- रोग प्रतिरोधक क्षमता मे कमी
पानी की कमी से शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता (शरीर की रोगो से लड़ने की क्षमता ) कम होती जाती है, इसकी वजह से कई बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है और अगर बीमार हो गए तो अच्छा इलाज़ कराने के बाद भी पूरी तरह स्वस्थ होने मे अधिक समय लगता है |
इन सभी बीमारियों और समस्याओं से बचने के लिए प्रत्येक महिला को 7 से 9 गिलास और प्रत्येक पुरुष को 9 से 11 गिलास पानी रोज़ पीना चाहिए |
:पानी पीने का सही समय
खाना खाने के 45 मिनट पहले और खाना खाने के 45 मिनट बाद मे पानी पीना बहुत लाभदायक होता है, खाना खाते समय पानी पीना बहुत हानिकारक होता है, इसकी वजह से शरीर मे कई बीमारियाँ और समस्याये बनती है,
सुबह उठकर 2 गिलास पानी पीने से शरीर मे ऊर्जा का संचार होता है और पेट भी अच्छी तरह साफ होता है,
रात मे सोने से एक से डेढ़ घंटे पहले, 1 या 2 गिलास पानी पीना लाभदायक होता है | दिन भर मे थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चहिये |
इसलिए पर्याप्त मात्रा मे पानी पीये और कई बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीये |
