थायराइड में पैर दर्द के घरेलू उपाय

थायराइड में पैर दर्द के घरेलू उपाय।

थायराइड में पैर दर्द के घरेलू उपाय

 भारत मे हर 10 मे से 1 महिला को थायराइड है और उनमे से 80 प्रतिशत को पता ही नही है कि उनके पैरो और जोड़ो के दर्द और अकड़न की वजह थायराइड है, इनमे से कुछ महिलाओ को दर्द और अकड़न के साथ सूजन की भी समस्या है।

लगातार सूजन शरीर मे कई दूसरी समस्याओं का संकेत भी हो सकती है, इसलिए “पुरानी सूजन (क्रोनिक इन्फ्लेमेशन) क्या है ? कारण, लक्षण और उपाय” भी जरूर पढ़े।

आप दवाई खा रही है फिर भी दर्द कम नही हो रहा है। गलती दवाई की नही, बल्कि इस छिपे हुये कनेक्शन की है।

 डॉक्टर से इलाज कराते रहिये, दवाई खाते रहिये, मगर इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय भी अपनाये, जिससे दर्द और अकड़न से जल्दी आराम मिलेगा।

थायराइड मे पैर दर्द के घरेलू उपाय –

क्या खाएं

 एक चम्मच मेथी दाना पानी मे भिगोकर सुबह खाली पेट चबा – चबाकर खाये और इसका पानी पी जाये, 

खाली पेट दवाई खाते है तो दवाई खाने के 1 घंटे बाद मेथी दाना खाये और इसका पानी पिएं।

 मेथी, पालक, सरसो जैसी हरी पत्तेदार सब्जियाँ, लौकी, सलाद और दालो को अपने प्रतिदिन के भोजन मे शामिल करे।

रोज 5 या 6 बादाम पानी मे भिगोएँ और 8 से 10 घंटे के बाद इसको खाये,

दिनभर मे कम से कम 2 अखरोट खाये।

एक गिलास गर्म दूध मे आधा चम्मच हल्दी का रोज सेवन करे।

दही मे आधा चम्मच अलसी मिलाकर खाये।

रोज दिन मे एक बार एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर नींबू पानी पिएं।

अगर अंडे खाते है तो 2 से 3 अंडे का पीला वाला भाग निकालकर सिर्फ सफ़ेद वाला भाग खाये।

8 से 10 गिलास पानी रोज पिएं।

छाछ, पनीर, मखाना, भुने चने, अदरक, ग्रीन टी  ( बिना   चीनी के ), केले, सेब, चुकंदर, और नारियल पानी के सेवन से बहुत लाभ मिलता है।

क्या ना खाएं

पत्ता गोभी, फूल गोभी, सोयाबीन, सोया मिल्क, ब्रोकली का सेवन ना करे।

जंक फूड – चिप्स, सॉफ्टड्रिंक्स, कोल्ड्रिंक्स, कैन्डी, चॉकलेट, भुजिया, नमकीन आदि ना खाये या 10 दिन मे सिर्फ एक बार ही खाएं।

फ़ास्ट फूड – पिज़्ज़ा, बर्गर, नूडल्स, मोमोस, खस्ता, भटूरा, समोसा आदि ना खाये या 10 दिन मे सिर्फ एक बार ही खाएं।

प्रोसेस्ड फूड – ब्रेड और सफ़ेद डबलरोटी, सॉस, कैचप, प्रोसेस्ड मीट, पैक्ड सूप आदि का सेवन ना करे या 10 दिन मे सिर्फ एक बार करे।

चीनी बंद करदे, या बिल्कुल कम करदे, चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करे मगर वो भी बहुत कम मात्रा मे,

“ अगर चीनी खाना ज्यादा पसन्द है,        तो “नमक, चीनी और मैदा से  नुकसान” भी पढ़े। ” 

चाय या कॉफी दिनभर मे सिर्फ 2 कप पिएं,
इसके बदले ग्रीन टी का सेवन ज्यादा लाभदायक है।

मिठाई ना खाएं या 10
दिन मे सिर्फ एक बार खाएं।

एल्कोहल ( शराब ) का सेवन बिल्कुल भी ना करे।

सिकाई

मेडिकल स्टोर से epsom salt foot bath लेले।
इसको 2 मुट्ठी गर्म पानी मे डाले और इसमें पैर डालकर 20 मिनट सिकाई करे, ये हफ्ते मे सिर्फ 3 बार ही करना है।

पानी मे सेंधा नमक डालकर उबाले, और फिर इसको थोड़ा सा  ठण्डा करके गुनगुना कर ले, तब इसमें पैर डालकर 20 मिनट तक सिकाई करें, इसको रोज कर सकते है।

मसाज ( मालिश )

रात मे सोने से पहले सरसो के तेल मे लहसुन और आज़वाइन को डालकर अच्छी तरह से उबाले, फिर उसको थोड़ा ठण्डा करले।

इस तेल से हल्के हाथों से पूरे पैर मे रोज मालिश करे, पैरो की सभी उंगलियों, अंगूठे और तलवो मे भी मालिश करनी है,

शरीर का सारा वजन घुटनो पर होता है इसलिए घुटनो की अच्छी तरह से मालिश करे। मालिश मे ताकत नही लगाना है, बल्कि बहुत हल्के हाथो से मालिश करना है।

इसके बाद कम से कम 1 घंटे तक लम्बे वाले मोज़े पहनने है, मोज़े पहनकर सो भी सकते है, मगर कुछ लोगो को एलर्जी, खुजली हो सकती है, इसलिए जिन लोगो को एलर्जी, खुजली हो रही है वो लोग 1 घंटे से ज्यादा देर तक मोज़े ना पहने।

सन बाथ

रोज धूप मे कम से कम 20 मिनट रहना है। सुबह के समय की धूप ज्यादा लाभदायक है।

3 तरह की एक्सरसाइज

1- वॉक

 कम से कम 30 मिनट मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक करनी है, जूते या चप्पल टाइट नही होने चाहिए, आरामदायक होने चाहिए, 

पार्क, ग्राउंड, सड़क या छत पर कही भी वॉक कर सकते है।

2- लेग्स वॉल अप एक्सरसाइज

 सोने से ठीक पहले 

अपने दोनों पैर 90 डिग्री पर ( एड़ी से लेकर कूल्हे तक ) दीवार पर बिल्कुल सीधे चिपका कर 2 मिनट तक रखना है, फिर पैर नीचे करले। इसके बाद एंकल पम्प एक्सरसाइज करना है।

दीवार पर पैर 90 डिग्री पर रखकर की जाने वाली एक्सरसाइज का सही तरीका

3- एंकल पम्प एक्सरसाइज

 एंकल पम्प एक्सरसाइज करे। इसमें पीठ के बल पर ( चेहरा छत की तरफ करके ) सीधा लेट जाये, पैर सीधा रखे, घुटने एकदम सीधे हो, घुटने मुड़ने नही चाहिए।

लेटे – लेटे ही अपने पैरो के पंजो और उंगलियों को अपने शरीर की तरफ खींचे, फिर शरीर से दूर की तरफ खींचे। 

एंकल पम्प एक्सरसाइज करने का सही तरीका

इसमें पैर बिस्तर से चिपके होने चाहिए, पैर थोड़े से भी उठने नही चाहिए, सिर्फ पैर के पंजे, उंगलियां और एड़ी ही आगे – पीछे होंगी।

ये एक्सरसाइज 2 मिनट तक रोज करे।

जरुरी सलाह

 थायराइड कंट्रोल होगा तो पैर दर्द लगभग 75 प्रतिशत तक खुद कम हो जायेगा। घरेलू उपाय करते रहिये मगर दवाई मत छोड़िए।

 अगर घरेलू उपाय करने के बाद भी पैर दर्द कम नही हो रहा है तो एंड़ोक्राइनोलॉजिस्ट को दिखाये, जो TS4, T3, T4 टेस्ट करवाकर दवा एडजस्ट करेंगे।